Skip to main content

Chandra Darshan: Poetry Series (Poetry 2)

Image By AMN







कविता लहर (कविता - 2) 
लेखक : वी.एस.निखिल कसेर

शीर्षक: मुझे सिर्फ चाँद पर लिखना है!  

"कभी कभी, छोटे छोटे कामों में उलझ जाता हूँ! 
इसके चक्कर में, मैं लिखना शुरू से भूल जाता हूँ! 
पर दावे से कह सकता हूँ कि कोई रात बीती नहीं अब तक! 
जिस दिन शायरी-कलम चली न हो.. ख्वाब चाँद की बनी न हो। 

मैं पूरे शहर का अकेला शायर हूँ! 
जो चाँद से बेइंतेहा इश्क़ करता हूँ! 
कुछ सुबह, कुछ दोपहर में फलक पर
तो कुछ शाम की कशिस में करता हो!! 

कुछ इश्क़ आसमां में ऊँचाइयों पर, 
तो कुछ जमीं की गहराइयों में करता हूँ। 
कुछ दिन के उजाले में बेबाक सा, 
तो कुछ चांदनी रात में बकौफ करता हूँ।। 

चाँद जबसे मिली रूह है मेरी, 
उसके नखरे सारे पसंदीदा ख्वाहिशें हैं मेरे। 
उसकी अंगड़ाई चाय की प्याली है मेरी, 
उसके ख्वाब सारे इबादतों के पैग़ाम है मेरे। 

ऐ खुदा! चाँद प्यारी है जान सी मेरी मुझे, 
अब हर रात चाँद के साथ लिखने की तमन्ना है
चाहे जियूँ जितने भी दिन जिंदगी के गिनकर, 
हर वक़्त साथ चाँद के गुजारने की सिफारिश है। 

माना चाँद कभी कामों में उलझ जाता हूँ! 
कभी लिखना प्रिये, थोड़ा भूल जाता हूँ ! 
पर अब तक कोई रात हुई न होगी आसमां में! 
कि पैग़ाम पहुंची न हो तेरे हुजरे पे जमीं से!!

मुझे सिर्फ चाँद के लिए, चाँद पर लिखना है। 
मुझे सिर्फ चाँद के लिए, चाँद पर लिखना है।। "

- V.S.Nikhil Kaser
(Young Writer & Philosopher) 
#BeConnectWithNikhil

Special Thanks To. Aman Sir 👍
(The Image I Used, Is Clicked By AMN) 

#vsthoughts #vswords #vsquotes #vslines #vspoetries #vsposts #vsnikhilkaser #vsmotivation #vssuggestion #vsdiary #EkDumOriginal

 For Motivational & Suggestional 
Thoughts And Poetries:
#BeConnectWithNikhil

FB/IG/YT: @vsnikhilkaser

"Stay Supporting, Stay Learning"
https://vsnihilkaser.blogspot.com

This Poetry Is Originally Written By V.S.Nikhil Kaser. Writer & V.S.Digital Media Owns All Rights. All Rights Reserved Under : V.S.Digital Media


https://vsnikhilkaser.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का वो सफ़र

नमस्कार साथियों! आशा करता हूँ आप सभी स्वस्थ, मस्त, व्यस्त होंगे और कुछ जानने की जिज्ञासा से इस लेख को पढ़ रहे होंगे। तो चलिए एक किस्से के साथ इस लेख की शुरु करते हैं! बहुत दिनों के बाद कोई लेख लिखो तो बड़ी दुविधा होती हैं कि लिखे या नहीं? और इस दुविधा के बीच मैंने आखिरकार लिखना चुना है अब कितना रोचक लिख पाया हूँ ये आपकी प्रतिक्रियाओं पर निर्भर करेगा।  बात कुछ एक दिन पुरानी है जब मैं घर जाने के लिए ऑटो पकड़कर बिलासपुर स्टेशन पहुँचा, किस्सा यूँ रहा कि ऑटो वाले की बैलगाड़ी जैसी गति और College Fest ESPKTR0 2k23 में थके पैरों की वजह से मेरी पहली Train छुट गई। अब जब मैंने अगली ट्रेन की ओर नज़र दौड़ाई तो कुछ 3 घंटे बाद अगली ट्रेन रात के 12 बजे दिखी। अब 3 घंटे क्या करे ये एक बड़ा सवाल था क्योंकि कोई अच्छी से वेब सीरीज देखने के लिए Mobile पे चार्ज भी पर्याप्त मात्रा में नहीं था और वापिस हॉस्टल जाकर आने की हिम्मत मेरे सूझे पैरों में थी नहीं। तो फिर मैंने निश्चय किया की रेलवे स्टेशन के आस पास के खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया जाए। एक सिरे से मेरा अनुभव स्टेशन के पास वाली होटलों में शुरुआत से खर...

Power Of Meditation:(English)

Basics & Benefits of Meditation:(English) • What is Meditation?  Meditation isn’t about becoming a different person, a new person, or even a better person. It’s about training in awareness and getting a healthy sense of perspective. You’re not trying to turn off your thoughts or feelings. You’re learning to observe them without judgment. And eventually, you may start to better understand them as well. "Meditation is a practice to knowing ourselves." • Basics for Meditation: We must practice Meditation at least twice a day, and the best times are towards the morning(down) and evening(dusk). When night passes into day and day passes into night. This is a state of relative calmness ensures naturally. • Right Place for Meditation: There is no need of any special place, the thing that's need is Silence. Choose a place which is very Peace & Soulful. Means that any reasonably quiet, comfortable place where you’re not likely to be interrupted is jus...

Father's Day : Poetry (पिता- मेरे सर्वश्रेष्ठ मित्र)।

Father's Day : Poetry  पिता, बच्चे के लिए उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा होते हैं। एक बच्चा अपने पिता को अपना गुरु मानता है और उन्ही से सब कुछ सिखता भी है। Father's Day के इस मौके कुछ पंक्तियाँ हर बच्चे के उस SuperHero के लिए: पिता - मेरे सर्वश्रेष्ठ मित्र!  "वो जिसने नाम दिया, जीवन जीने का ज्ञान दिया।  करने को खुद पर अभिमान दिया, मान दिया-सम्मान दिया।  हर परेशानी से बाहर निकलने में हमेशा साथ दिया।  कभी भटक गया तो, तो हाथ पकड़कर सहारा दिया।।  बचपन में जब भी जिद की, जो चाहा वो लाकर दिया।  कभी घोड़ा बनकर घर घुमाया, तो कभी हाथी बनकर शहर।  जब चाहा जो मांगा, बिना सोंचे बिना पूछे लाकर दिया।  किसी दिन माँ गुस्सा हुईं, तो हाथ पकड़कर साथ दिया।।  वो पिता ही तो है, जिसने जीवन के हर मोड़ पर साथ दिया।  जब भी मैं हार कर रुक गया, आगे बढ़ने के लिए दिशा दिया।  जब-जब मंजिल धुँधली दिखी, उम्मीदों का दीपक दिया।  हर पल हमेशा साथ रहकर, आगे बढ़ने का हौसला दिया।।  कभी हार गया जो पथ पर मैं, उस पिता ने ही हाथ दिया।  हर मुश्किल घडी में हाथ थामकर आग...