Skip to main content

सुर्य ग्रहण पर कविता: मैं सूर्य अब लौट रहा हूँ!


शीर्षक : मैं सूर्य अब लौट रहा हूँ! 
लेखक : वी. एस. निखिल कसेर

(ये कविता 10 जून के सूर्य ग्रहण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, सूर्य की मनः स्थिति के अंतर्गत लिखी गई है। इसे पढ़िये, अपने मित्रों के साथ साझा करिये एवं Comment के द्वारा अपने सुझाव हमारे साथ साझा करिये, धन्यवाद!) 


"गुमनामी के अंधेरों में..हाँ! गुमनामी के अंधेरों में!
कुछ फ़ीके चिरागों को जरा सा मशहूर रहने दिया करो!!

जो उछलते है जरा सा चमक कर...सूर्य के सामने,
मेरे यारों, मेरे चाहनेवालों... हीरे की परख रखने वालों, 
उन्हें दो पहर तो ढंग से झूठी चमक, फैला लेने दिया करो।

फिर दमककर लौटेंगे! हम असली सूर्य अंतरिक्ष फलक पर,
हट जायेगी सारी अंधियारी जो छाई है बरसों से अब तक।

कह देना! उन झूठे बल्बों को कि; रौशनी जरा कम कर लें,
ग्रहण जल्द हटने वाला है ! बड़ी जल्द हमारा सूर्य निकलेगा।
राहत की पेटियों बांध लें सारे! अब हमारा सूर्य चमकेगा।।

एक पैग़ाम मेरी माँ को भी देना कि बताशे जरा बनाके रखे,
उनका सूरज लंबे ग्रहण से लौटेगा, लाज़मी; बड़ा भूखा होगा।

अंतिम खत मेरी चाँद को देना, तैयार रहे वो छत पर सँवर के,
बहुत जल्द उसका सूरज उस पर शायरियाँ लिखने पहुंचेगा।
जो अधूरे थे "चंद्र दर्शन" कविताएँ उन्हें पूरे करने पहुंचेगा।।

ग्रहण खत्म अब हो चुकी है, पीड़ा सारी मेरी मीट चुकी है।
जो लगे थे रोग अवसाद जरा से, वो सारे भी अब हट चुके हैं।

कह दो बादलों को तैयार रहे मेरे स्वागत की प्रतिक्षा में,
बुलाई जाएं सारी अप्सराएं पुष्पवर्षा की सुखद छाया में,
मैं सूर्य अब लौट रहा हूँ! मैं सूर्य अब लौट रहा हूँ!!"


To Be Continued... 

V.S.Nikhil Kaser
(Young Writer & Philosopher) 
#BeConnectWithNikhil

#vsthoughts #vswords #vsquotes #vslines #vspoetries #vsposts #vsnikhilkaser #vsmotivation #vssuggestion #vsdiary #EkDumOriginal

 For Motivational & Suggestional 
Thoughts And Poetries:
#BeConnectWithNikhil

FB/IG/YT: @vsnikhilkaser

"Stay Supporting, Stay Learning"
https://vsnihilkaser.blogspot.com

This Poetry Is Originally Written By V.S.Nikhil Kaser. Writer & V.S.Digital Media Owns All Rights. All Rights Reserved Under : V.S.Digital Media

https://vsnikhilkaser.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

Power Of Meditation:(English)

Basics & Benefits of Meditation:(English) • What is Meditation?  Meditation isn’t about becoming a different person, a new person, or even a better person. It’s about training in awareness and getting a healthy sense of perspective. You’re not trying to turn off your thoughts or feelings. You’re learning to observe them without judgment. And eventually, you may start to better understand them as well. "Meditation is a practice to knowing ourselves." • Basics for Meditation: We must practice Meditation at least twice a day, and the best times are towards the morning(down) and evening(dusk). When night passes into day and day passes into night. This is a state of relative calmness ensures naturally. • Right Place for Meditation: There is no need of any special place, the thing that's need is Silence. Choose a place which is very Peace & Soulful. Means that any reasonably quiet, comfortable place where you’re not likely to be interrupted is jus...

Importance of Physical & Practical Education. (Part -1)

Importance of Physical & Practical Education. (Part -1) • The n ecessity of Physical & Practical Education in Daily Life • How we make us Physically Fit • How to be made us Practically aware.              Only bookish knowledge is not sufficient for properly built of a person but physical education helps in the development of body mind and personality. There should be an in the social curriculum. There is a popular proverb that healthy mind lives in a healthy body. Physical education helps in properly built a person.                Physical education teaches the importance of work and discipline and discipline is the first Secret of Success. It helps in the development of body, mind and personality. Physical education helps cooperation, coordination and Unity. without Unity, nothing can be done. It is very important for the youth. we need to aware ourself by the knowledge of physical and...

Surya Namaskar (Hindi)

सूर्य नमस्कार के लाभ, प्रक्रियायें और महत्व : सूर्य वंदना: (प्रार्थना)  हिरण्मयेन पात्रेण सत्यस्यापिहितं मुखम्‌। तत् त्वं पूषन्नपावृणु सत्यधर्माय दृष्टये ॥   = सत्य को स्वर्ण पात्र ने छुपाया है। हे सूर्य! उस आवरण का द्वार खोलो, ताकि तुम्हारे द्वारा छुपाया गया सत्य मुझे, तुम्हारी सच्ची कृपा से, एक सच्चे भक्त को दिखाई दे। सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया: सूर्य को, विज्ञान और अध्यात्म के अनुसार ऊर्जा का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। यह पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। सूर्य नमस्कार, हमारे शरीर के संपूर्ण और संतुलित विकास में मदद करता है । हमारे दिमाग को केंद्रित रखता है और हमारी बुद्धि को तेज करता है। आध्यात्मिक विकास के लिए सूर्य नमस्कार को महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य नमस्कार में 12 चरणों के क्रम में 8 योग मुद्राएँ होती हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अभ्यास करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। किस तरह करें सूर्य नमस्कार: (आवश्यक् बातें)   सूर्य नमस्कार सबसे पहले सुबह खाली पेट किया जाता है। सूर्य नमस्कार के प्रत्येक दौर...